1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Rohit Sharma doesn't have a plan to hang boots in slam bang format

ODI के कप्तान रोहित शर्मा का नहीं है T20I से संन्यास लेने का इरादा, PC में किया खुलासा

Rohit Sharma
गुवाहाटी:भारत के टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को कहा कि उनकी ‘टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को छोड़ने’ की कोई योजना नहीं है।भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों की माने तो बोर्ड चाहता है कि 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए हार्दिक के नेतृत्व में एक युवा टीम तैयार की जाए।
 
श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टी20 श्रृंखला के लिए रोहित, पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुभवी लोकेश राहुल को छोटे प्रारूप की टीम में शामिल नहीं किया गया था।
 
रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ पहली बात यह है कि लगातार मैच खेलना संभव नहीं है। आपको उन्हें (सभी प्रारूप के खिलाड़ियों को) पर्याप्त विश्राम देने की जरूरत है। मेरे साथ भी यही स्थिति है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने है। इस मामले में आईपीएल के बाद कुछ सोचूंगा। मैंने प्रारूप को छोड़ने का फैसला नहीं किया है।’’

गौरतलब है कि टी-20 विश्वकप 2022 के किसी भी मैच में रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज भारत को एक बेहतर शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे थे। वह एक भी मैच में 50 रन नहीं बना पाए थे। उनकी उम्र को देखकर बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या को टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी है।
अगला लेख
दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ने कहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा