Hanuman Chalisa

Covid-19 : रोहित ने 80 लाख रुपए का दान दिया

Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (17:34 IST)
मुंबई। भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने तेजी से फैल रही कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए 80 लाख रुपए का योगदान दिया और कहा कि इससे निपटना देश के नागरिकों की जिम्मेदारी है। 

भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान रोहित ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 45 लाख रुपए और मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र) राहत कोष में 25 लाख रुपए का दान दिया।

उन्होंने देश में लगे लॉकडाउन से प्रभावित परिवारों की मदद कर रही ‘जोमैटो फीडिंग इंडिया’ को 5 लाख रुपए और सड़क पर आवारा कुत्तों की देखभाल के लिए एक संस्था को 5 लाख रुपए का योगदान किया। 

रोहित ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘हमें इस संकट से निपटने की जरूरत है और इसकी जिम्मेदारी हम पर है। मैंने अपनी ओर से प्रधानमंत्री केयर्स फंड में 45 लाख रुपए, मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपए, फीडिंग इंडिया को 5 लाख रुपए और ‘वेल्फेयर आफॅ स्ट्रे ड्रग्स’ को 5 लाख रुपए का योगदान दिया है। हमें अपने नेताओं की सहायता करनी चाहिए।’

कोविड-19 से देश की लड़ाई में काफी खिलाड़ियों ने मदद की है। क्रिकेटरों में रोहित महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, कप्तान विराट कोहली, टेस्ट टीम के साथी अजिंक्य रहाणे के साथ सूची में जुड़ गए हैं। महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा जिसमें मंगलवार सुबह तक संक्रमित लोगों की संख्या 225 तक पहुंच गई है।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख