1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. BCB paid outright to women players

BCB ने महिला खिला‍ड़ियों को एकमुश्त भुगतान किया

Bangladesh cricket board
ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कोविड-19 महामारी के चलते सभी टूर्नामेंट के बंद होने से होने वाली परेशानियों से उबरने के लिए अपनी महिला खिलाड़ियों को एकमुश्त 20,000 टका का भत्ता देने का फैसला किया। 
 
बोर्ड अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि खिलाड़ियों को मौजूदा परिस्थितियों में मदद दी जानी चाहिए। 
 
2018-19 महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग में भाग लेने वाली और बोर्ड के 2019-20 में लगे चयन शिविर में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को इससे फायदा मिलेगा। 
 
यह राशि 17,000 रुपए से कुछ ज्यादा है। हसन ने कहा, ‘पुरुष खिलाड़ियों की तरह ज्यादातर महिला क्रिकेटर भी घरेलू प्रतियोगिताओं की कमाई पर निर्भर रहती हैं। इसके अलावा हमने महिला खिलाड़ियों के लिए कुछ ट्रेनिंग शिविर लगाए थे लेकिन कोविड-19 के कारण उन्हें भी रोकना पड़ा।’
अगला लेख
कोरोना वायरस से लंकाशर क्लब चेयरमैन डेविड हॉजकिस की मौत