• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Rishi Sunak and Anthony Albanese speaks on Jonny Bairstows Controversial Runout
Written By
Last Modified: मंगलवार, 4 जुलाई 2023 (18:02 IST)

खिलाडियों और अखबारों के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री भी बने Jonny Bairstow के विवादित Runout का हिस्सा

खिलाडियों और अखबारों के बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री भी बने Jonny Bairstow के विवादित Runout का हिस्सा - Rishi Sunak and Anthony Albanese speaks on Jonny Bairstows Controversial Runout
Sunak vs Albanese, Rishi Sunak and Anthony Albanese on Bairstow's Controversial Dismissal : Ashes 2023 के दूसरे टेस्ट में England के खिलाडी Jonny Bairstow के Run-Out पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अखबारों के बाद अब दोनों के प्रधान मंत्री भी इस विवाद में शामिल हुए। मैच के दौरान Jonny Bairstow जिस तरह से रन आउट किये गए थे, उसने लोगों को दो पक्षों में बाँट दिया है। एक पक्ष का कहना है कि Australia के विकेटकीपर Alex Carey द्वारा किया गया वह रन आउट खेल भावना (Spirit Of Game) के विपरीत था वहीँ दूसरे पक्ष का कहना है कि नियमों के मुताबिक वह आउट था और सही तरीके से किया गया था।
 
Rishi Sunak vs Anthony Albanese
 
 दोनों पक्षों के बीच यह बहस आगे बढ़ती जा रही है और अब इस बहस में दोनों देशों के प्रधान मंत्री भी शामिल हो गए हैं। सोमवार को United Kindgom (UK) के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) का एक बयान सामने आया। Sunak के प्रवक्ता ने मीडिया से कहा था कि ब्रिटेन के पीएम को Jonny Bairstow के आउट होने का तरीका खेल की भावना के अनुरूप नहीं लगा। प्रधान मंत्री के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि श्री सुनक इस घटना के बारे में इंग्लैंड के कप्तान Ben Stokes के विचारों से सहमत थे। प्रवक्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री (इंग्लैंड के कप्तान) बेन स्टोक्स से सहमत हैं जिन्होंने कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया की तरह कोई मैच नहीं जीतना चाहेंगे।"
 
वहीँ ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री Anthony Albanese ने इसी विषय पर ट्वीट कर अपनी टीम की सराहना कर बधाई दी। श्री अल्बानीज़ ने अपने ट्वीट से यह स्पष्ट कर दिया कि वे ऑस्ट्रेलिया की टीम के तरीके का समर्थन करते हैं। 
 
उन्होंने लिखा "मुझे हमारी पुरुष और महिला क्रिकेट टीम पर गर्व है। दोनों टीमों ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट के ओपनिंग दो मैचों में जीत हासिल की है। ये पुरानी ऑस्ट्रेलिया ही है, जो हमेशा जीतती है। ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली और पैट कमिंस के हाथों में है और हमें इंतजार है कि टीम कब ये सीरीज जीतकर वापस आएगी।"         

इस तरह हुए थे Jonnny Bairstow रन आउट 

 
दरअसल यह बात है इंग्लैंड की पारी के 52वे ओवर की आखरी गेंद की जहाँ Cameron Green की Short Ball को बेयरस्टो ने नीचे झुककर छोड़ दिया था, वह गेंद सीधे विकेट कीपर Alex Carey ने पकड़ी। इस दौरान जॉनी बेयरस्टो गेंद को डेड मानकर क्रीज छोड़कर बेन स्टोक्स, जो उनके साथ बैटिंग कर रहे थे, से बात करने निकल गए और एलेक्स से मौका देख वह गेंद वापस विकेट की तरफ फेंकी जिसके बाद Bairstow के रन आउट की अपील की गई। यह Dismissal  देख Bairstow के साथ-साथ कप्तान Ben Stokes भी हैरानी में थे। अंत में Jonny Bairstow को रन आउट दिया गया लेकिन इसके बाद Jonny Bairstow का आउट किये जाना नियमों के अंतर्गत होते हुए भी 'Spirit Of The Game' को लेकर यह विषय विवादों में हैं।  
 
ये भी पढ़ें
पूर्वोत्तर से ब्लू जर्सी पहनने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी उमा छेत्री, सामना किया है गरीबी का