Bhai Dooj
✕

Ranji Trophy क्वार्टर फाइनल में जम्मू-कश्मीर बढ़त से चूका, कर्नाटक मजबूत

Published: रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (21:39 IST)
जम्मू। रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) क्वार्टर फाइनल में पूर्व चैंपियन कर्नाटक (Karnataka) के खिलाफ जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) की टीम बढ़त लेने से चूक गई। कर्नाटक ने दूसरी पारी में 4 विकेट गंवाकर 245 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

कर्नाटक ने पहली पारी में 206 रन पर सिमटने के बाद जम्मू-कश्मीर को प्रसिद्ध कृष्णा के 42 रन देकर 4 विकेट की शानदार गेंदबाजी के दम पर 192 पर ढेर किया और 14 रन की मामूली बढ़त हासिल की। कर्नाटक ने दूसरी पारी में कृष्णामूर्ति सिद्धार्थ के नाबाद 75 और रवि कुमार समर्थ के 74 रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 259 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

कर्नाटक की नजरें अब खेल के आखिरी और पांचवें दिन अपनी बढ़त को मजबूत कर जम्मू-कश्मीर पर शिकंजा कसने की होगी। जम्मू-कश्मीर की ओर से कप्तान परवेज रसूल ने 53 रन देकर 2 विकेट और मुज्तबा यूसुफ ने 42 तथा अबिद मुश्ताक ने 59 रन देकर एक-एक विकेट हा‍सिल किया।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख