IPL Mega Auction से पहले राजस्थान के इस खिलाड़ी ने जड़ा तिहरा शतक
Ranji Trophy Rajasthan vs Uttrakhand : राजस्थान के महिपाल लोमरोर (नाबाद 300) ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के दूसरे दिन उत्तराखंड के खिलाफ 13 छक्कों और 25 चौकों की मदद से तिहरा शतक जड़ा।
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) का प्रतिनिधित्व कर चुके 24 साल के ऑलराउंडर लोमरोर (Mahipal Lomror) ने सिर्फ 357 गेंद में तिहरा शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 83.33 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाली आईपीएल नीलामी से पहले विभिन्न फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचा।
उनकी पारी की बदौलत राजस्थान ने पहली पारी सात विकेट पर 660 रन बनाकर घोषित की।
TRIPLE CENTURY BY MAHIPAL LOMROR.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 14, 2024
- A triple hundred in just 357 balls with 25 fours and 13 sixes in the Ranji trophy. pic.twitter.com/V4WlkaI71i
इसके जवाब में उत्तराखंड ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 109 रन लिए थे।
दिन का खेल खत्म होने पर उत्तराखंड के कप्तान रविकुमार समर्थ और स्वप्निल सिंह क्रमश: 50 और 17 रन बनाकर खेल रहे थे।
मेजबान टीम अब भी राजस्थान से 505 रन से पीछे है। इस वक्त वे अपने चार विकेट खोकर 155 रनों पर हैं।
Mahipal Lomror in last 4 innings in this Ranji Trophy:
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) November 14, 2024
- 99(136).
- 6(8).
- 111(150).
- 300*(360).
- THIS IS INSANE CONSISTENCY BY MAHIPAL LOMROR. ???? pic.twitter.com/csIlFCSjHY
बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी भी करने वाले लोमरोर ने दिन की शुरुआत 141 रन से करने के बाद 253 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया।
मेहमान टीम ने लोमरोर के दोहरा शतक पूरा करने के तुरंत बाद पारी घोषित कर दी थी।
लोमरोर ने इस दौरान कार्तिक शर्मा (113) के साथ पांचवें विकेट के लिए 177 रन जोड़े। कार्तिक अपने कल के स्कोर मे बिना कोई रन जोड़े दिन के पहले ओवर में आउट हो गए।
लोमरोर ने इसके बाद विकेटकीपर भरत शर्मा (54) के साथ छठे विकेट के लिए 116 रन जोड़े। दीपक चाहर ने भी 38 गेंद में 35 रन की पारी खेली।
लोमरोर ने कुकना अजय सिंह (40) के साथ भी आठवें विकेट के लिए 118 रन की अटूट साझेदारी की।
लोमरोर ने अब तक 40 आईपीएल मुकाबलों में 527 रन बनाए है। वह पिछले सत्र में आरसीबी को हिस्सा थे जिसने उन्हें रिलीज कर दिया।
इससे मैच से पहले लोमरोर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सात शतक और 16 अर्धशतक जड़े। (भाषा)

