Hanuman Chalisa
✕

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी मैच : मध्यप्रदेश ने पंजाब पर पहली पारी में बढ़त बनाई

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (22:57 IST)
इंदौर। अनुभवी रजत पाटीदार (73), कप्तान नमन ओझा (51) और युवा यश दुबे (नाबाद 65) के अर्द्धशतकों की मदद से मध्यप्रदेश ने पंजाब के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप 'बी' मैच में गुरुवार को यहां पहली पारी में 22 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।
 
 
मध्यप्रदेश ने पंजाब के 293 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में 315 रन बनाए। पंजाब ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की तथा तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक उसने एक विकेट पर 127 रन बनाकर 105 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
 
पंजाब की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। स्टंप उखड़ने के समय जीवनजोत सिंह 39 और अनमोलप्रीत सिंह 4 रन पर खेल रहे थे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख