Hanuman Chalisa
✕

OMG! शहजाद ने 16 गेंदों में 74 रन बनाए और 17 मिनट में जिता दिया मैच

Updated: गुरुवार, 22 नवंबर 2018 (22:50 IST)
शारजाह। अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद का यहां खेली जा रही यूएई टी-10 लीग में किया गया करिश्माई प्रदर्शन गुरुवार को क्रिकेट की दुनिया में चर्चा का विषय बना रहा, क्योंकि उन्होंने मात्र 16 गेंदों में 74 रनों की तूफानी खेलकर अपनी राजपूत टीम को 17 मिनट में मैच जितवा दिया। शहजाद ने अपनी इस तूफानी पारी में केवल 2 रन सिंगल लिए जबकि 6 चौकों के अलावा 8 गगनभेदी छक्के उड़ाए।
 
 
सिंधी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 94 रन बनाए थे जबकि राजपूत टीम ने 95 रनों का लक्ष्य केवल 4 ओवर में पूरा कर लिया, वह भी रिकॉर्ड 17 मिनट में। सिंधी टीम कप्तान शेन वॉटसन ने 20 गेंदों में 42 रनों की पारी खेलकर स्कोर को 94 रनों तक पहुंचाया था। मुनाफ पटेल ने 2 ओवरों में 20 रन देकर 3 विकेट लिए।
 
जीत के लिए 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपूत टीम की पारी की शुरुआत मोहम्मद शहजाद ने ब्रैंडन मॅक्कुलम के साथ की और केवल 12 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ डाला। शहजाद को इस धुआंधार पारी का पुरस्कार 'मैन ऑफ द मैच' के रूप में मिला।
 
ऐसे बने मोहम्मद शहजाद के 16 गेंदों पर 74 रन
 
पहली गेंद : 1 
दूसरी गेंद : 4 
तीसरी गेंद : 6
चौथी गेंद: 4 
पांचवीं गेंद : 4
छठी गेंद : 6 
सातवीं गेंद : 1
आठवीं गेंद : 6
नौवीं गेंद : 6
दसवीं गेंद : 4
ग्यारहवीं गेंद : 6
बारहवीं गेंद : 4
तेरहवीं गेंद : 4
चौदहवीं गेंद : 6
पन्द्रहवी गेंद : 6
सोलहवीं गेंद : 6।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख