• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2022
  3. आईपीएल 2022 न्यूज़
  4. Mumbai Indians invested 8 crore in Jofra Archer
Written By
Last Updated : गुरुवार, 17 मार्च 2022 (14:00 IST)

IPL 2022 नहीं खेलने वाले जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ में खरीदकर मुंबई ने सबको डाला सकते में

IPL 2022 नहीं खेलने वाले जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ में खरीदकर मुंबई ने सबको डाला सकते में - Mumbai Indians invested 8 crore in Jofra Archer
दिन के अंत में, त्वरित नीलामी में कुल 106 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गयी। त्वरित नीलामी का पहला नाम था फ़िन ऐलेन। राजस्थान के रॉयल्स को हराकर बेंगलुरु ने उन्हें 80 लाख में अपना रॉयल चैलेंजर बनाया । उनके कीवी साथी डेवन कॉन्वे करोड़पति बनकर चेन्नई चले गए।

वेस्टइंडीज़ के तगड़े बल्लेबाज़ रोवमन पॉवेल पर चेन्नई और दिल्ली ने भरोसा जताया। 2 करोड़ 60 लाख में दिल्ली ने उन्हें अपना फ़िनिशर बनाया।

भविष्य के लिए मुंबई ने बुक किया आर्चर को

जोफ़्रा आर्चर का नाम आते ही मुंबई और राजस्थान रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। उल्लेखनीय है कि जोफ़्रा इस सीज़न के लिए चोटिल हैं और खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे। 8 करोड़ के इस दाम पर तो जोफ़्रा अगले ऑक्शन में कभी नहीं मिलते। इस सीज़न ना सही तो क्या, अगले साल जसप्रीत बुमराह और जोफ़्रा आर्चर मुंबई के लिए एक साथ खेलते नज़र आएंगे।यही सोचकर मुंबई ने आगे के लिए उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए 8 करोड़ रुपए खर्च किए। जोफ़्रा आर्चर इस साल उपलब्ध हैं नहीं इसलिए तेज़ गेंदबाज़ी में मुंबई ने बड़ा निवेश किया।

चार साल बाद आईपीएल में वापसी करते हुए ऋषि धवन  पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे। चेन्नई ने ड्वेन प्रिटोरियस को वहीं शर्फ़ेन रदरफ़र्ड को बेंगलुरु ने ख़रीदा। डेनियल सैम्स  मुंबई के पास गए। मिचेल सैंटनर 1 करोड़ 90 लाख में फिर एक बार चेन्नई के लिए खेलेंगे। रोमारियो शेफ़र्ड के लिए लखनऊ ने मुंबई को टक्कर दी लेकिन जीत नहीं पाए। अचानक से राजस्थान और हैदराबाद बीच मैदान में उतरे। अंततः लंबे युद्ध के बाद सनराइज़र्स को  जीत मिली और 7 करोड़ 75 लाख के साथ रोमारियो शेफ़र्ड हैदराबाद गए।

ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ जेसन बेहरनडॉर्फ़ आरसीबी के पास बेस प्राइस में गए। राजस्थान ने ओबेद मकॉय को 75 लाख में ख़रीदा। डेढ़ करोड़ में मुंबई ने टाइमल मिल्स को ख़रीदा। ऐडम मिल्न को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 करोड़ 90 लाख में ख़रीदा। तन्मय अग्रवाल, समीर रिज़वी, अपूर्व वानखेड़े, अथर्व अंकोलेकर और टॉम कोहलर-कैडमोर में किसी ने रुचि नहीं दिखाई। एमएस धोनी की कप्तानी में शुभ्रांशु सेनापति खेलेंगे।

अनकैप्ड तेज़ गेंदबाज़ों में अर्ज़न नागवासवाला, वासु वत्स और यश ठाकुर अनसोल्ड रहे। यश दयाल के लिए बेंगलुरु, गुजरात और कोलकाता ने लगाई बोली। 3 करोड़ 20 लाख की मोटी रक़म ख़र्च कर गुजरात ने यश दयाल को ख़रीदा। सीएसके ने सिमरजीत सिंह को ख़रीदा।

त्वरित नीलामी में मार्टिन गप्टिल, बेन कटिंग, पवन नेगी, रॉस्टन चेज़ और भानुका राजापक्षा को कोई ख़रीदार नहीं मिला। शॉन ऐबट के लिए पंजाब किंग्स का सामना करते हुए हैदराबाद ने 2 करोड़ 40 लाख ख़र्च किए। इसी रक़म पर गुजरात ने अल्ज़ारी जोसेफ़ को ख़रीदा। धवल कुलकर्णी, राहुल बुद्धि, लॉरी एवंस, बेनी हॉवेल, हेडन कर, सौरभ कुमार, शम्स मुलानी, ध्रुव पटेल और केन रिचर्ड्सन अनसोल्ड रहे। मुंबई ने रायली मेरेडिथ को करोड़पति बनाया। करण शर्मा, काइल मेयर्स और आयुष बदोनी लखनऊ के सुपर जायंट बने। बेंगलुरु के अनीश्वर गौतम को घर की टीम बेंगलुरु ने ख़रीदा।

कोलकाता के लिए  बाबा इंद्रजीत और चमिका करुणारत्ना खेलेंगे। डेविड वीसा, केन्नार लुइस, बी आर शरत, सुशांत मिश्रा, डेविड विली, ब्लेसिंग मुज़ाराबानी, कौशल तांबे और अतीत शेठ को कोई ख़रीदार नहीं मिला। हैदराबाद के लिए रविकुमार समर्थ खेलेंगे। अभिजीत तोमर केकेआर के पास 40 लाख में गए।गुजरात के टाइटन प्रदीप सांगवान बने। मुकेश कुमार सिंह, निनाद रथवा, अमित अली, ललित यादव, आशुतोष शर्मा और ऋतिक शौकीन में किसी ने रुचि नहीं दिखाई।  कोलकाता के बाबू मोशाय प्रथम सिंह बने। वहीं पंजाब ने अंश पटेल, बलतेज ढांडा और ऋतिक चैटर्जी को ख़रीदा। शशांक सिंह और सौरभ दुबे  हैदराबाद के लिए खेलेंगे। मोहम्मद अरशद मुंबई इंडियंस के नए प्लेयर बने। अनुनय सिंह और अशोक शर्मा 55 लाख में राजस्थान के रजवाड़े बने। इसे के साथ त्वरित नीलामी का पहला चरण समाप्त हुआ।

केकेआर और पंजाब हिमाचल प्रदेश के वैभव अरोड़ा की तेज़ गेंदबाज़ी के दीवाने हुए। उनके लिए पंजाब को 2 करोड़ चुकाने पड़े। कोलकाता ने मुकेश चौधरी गए चेन्नई और रसिक सलाम को ख़रीदा। बेन ड्वारश्विस, तेजस बरोका, मयंक यादव, युवराज चुडासमा, एस मिधुन और पंकज जसवाल नहीं बिके। मोहसिन ख़ान को लखनऊ ने ख़रीदा। हैदराबाद के चामा मिलिंद बेंगलुरु के लिए खेलेंगे। लेग स्पिनर प्रशांत सोलंकी 1 करोड़ 20 लाख लेकर चेन्नई जाएंगे।