शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2022
  3. आईपीएल 2022 न्यूज़
  4. Ishan Kishan becomes most expensive player in IPL 2022 Mega Auction so far
Written By
Last Updated : गुरुवार, 17 मार्च 2022 (14:07 IST)

IPL 2022 Mega Auction के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ईशान किशन

IPL 2022 Mega Auction के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ईशान किशन - Ishan Kishan becomes most expensive player in IPL 2022 Mega Auction so far
बेंगलुरु: जैसी उम्मीद की जा रही थी ठीक उसी तरह युवा विकेटकीपर ईशान किशन आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। अगली सूची है विकेटकीपरों की। नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर मैथ्यू वेड को नहीं मिली टीम। अंबाती रायुडू के पीछे भागी सीएसके। डैडी आर्मी सीएसके में वापस जाएंगे रायुडू। अब बारी आ गई सुपरस्टार इशान किशन की। मुंबई ने की बोली की शुरुआत। 5 करोड़ तक बोली चली गई है और अभी तो कहानी बस शुरू हुई है। इस दौड़ में टाइटंस भी शामिल हो गए। देखते ही देखते आंकड़ा पहुंच गया 10 करोड़ के पार।

मुंबई ने 15 करोड़ 25 लाख रुपयों में ईशान किशन को खरीद कर अपने पास बरकरार रख लिया। इससे पहले कोलकत्ता नाईट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। यह पहली बार है जब मुंबई ने किसी खिलाड़ी पर नीलामी में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत लगाई है।

आईपीएल 2020 में किशन ने सर्वाधिक 30 छक्के लगाए थे। 2018 में 6 करोड़ 40 लाख रुपयों में मुंबई इंडियंस द्वारा ख़रीदे जाने के बाद से किशन ने उन्हें शीर्ष क्रम में एक बाएं हाथ के बल्लेबाज़ का विकल्प दिया था। पिछले साल उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। भले ही मुंबई ने उन्हें रिटेन नहीं किया, किशन को उम्मीद थी कि नीलामी में उनपर बड़ी बोलियां लगेगी।

13 करोड़ के बाद हैदराबाद ने मुंबई के लिए काफी मुश्किलें खड़ी की लेकिन मुंबई पहले चरण में अपने दो मुख्य खिलाड़ी ट्रैंट बोल्ट और क्विंटन डि कॉक खो बैठा था और ईशान किशन को किसी भी कीमत पर नहीं खोना चाहता था।