Daily Horoscope
✕

मुकेश कुमार को रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए भारतीय टीम से किया रिलीज

Mukesh Kumar ने दूसरा टेस्ट खेला था, 23 फरवरी से रांची में खेले जाने वाले चौथे मैच के लिए भारतीय टीम में वापस शामिल होंगे

Written By WD Sports Desk
Updated: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (15:51 IST)
Mukesh Kumar released from India squad, to play Ranji Trophy : भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच से पहले टीम से ‘रिलीज’ कर दिया गया ताकि वह शुक्रवार से बिहार के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए बंगाल की टीम से जुड़ सकें।
 
यह तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट मैच में खेला था। वह 23 फरवरी से रांची में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे।
ALSO READ: IPL में खेलने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर, खेलना है तो पहले करना होगा यह काम
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने बयान में कहा,‘‘मुकेश कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की भारतीय टीम से ‘रिलीज’ कर दिया गया है। वह रणजी ट्रॉफी में अगला मैच खेलने के लिए अपनी टीम बंगाल से जुड़ेंगे। इसके बाद वह रांची में भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे।’’

<

UPDATE: Mr Mukesh Kumar has been released from the India squad for the third Test against England in Rajkot.

He will join his Ranji Trophy team, Bengal, for the team's next fixture before linking up with Team India in Ranchi.#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank

— BCCI (@BCCI) February 15, 2024 >
मुकेश को दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया था। वह हालांकि अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए थे।
 
बंगाल और बिहार के बीच रणजी मैच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।  (भाषा) 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख