dharma sangrah
✕

एमएस धोनी अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर, विराट समेत 3 को A+

Updated: गुरुवार, 16 जनवरी 2020 (16:39 IST)
मुंबई। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान एमएस धोनी को BCCI ने एक और झटका दिया है। दअरसल, बुधवार घोषित अनुबंध सूची में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान का नाम कहीं भी नहीं है। पिछले साल धोनी ए ग्रेड में शामिल थे। 

यह ग्रेडिंग अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 की अवधि के लिए है। BCCI की सूची के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को A+ ग्रेड में शामिल किया गया है, वहीं आर. अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, भुवनवेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत को A ग्रेड में शामिल किया गया है।

इसी तरह रिद्धिमान शाहा, उमेश यादव, युजवेन्द्र चहल, हार्दिक पांड्‍या, मयंक अग्रवाल को बी ग्रेड प्रदान की गई है, जबकि केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडेय, हनुमा विहारी, शार्दूल ठाकुर, श्रेयश अय्यर और वाशिंगटन सुंदर को सी ग्रेड में शामिल किया गया है। 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख