ramcharitmanas
✕

वान ने ब्रॉड को चेतावनी देते हुए कि वे आलोचना के दायरे से परे नहीं हैं

Updated: शनिवार, 2 जून 2018 (23:43 IST)
लीड्स। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को शनिवार को यहां चेतावनीभरे लहजे में कहा कि वे आलोचना के दायरे से बाहर नहीं हैं।
 
 
पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला गया पहला टेस्ट 9 विकेट से गंवाकर इंग्लैंड 2 मैचों की श्रृंखला में 1-0 से पिछड़ गया। जिसके बाद वान ने टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाजों ब्रॉड या जेम्स एंडरसन किसी एक को दूसरे टेस्ट से बाहर करने को सुझाव दिया था।
 
हेडिंग्ले मैदान पर शुक्रवार को शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन हालांकि ब्रॉड और एंडरसन ने 3-3 विकेट झटककर पाकिस्तान की पारी को 174 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। शानदार गेंदबाजी के बाद ब्रॉड ने वान पर पलटवार करते हुए कहा था कि उन्हें इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम के बारे में ज्यादा पता नहीं है।
 
ब्रॉड ने कहा कि मुझे नहीं लगता की टीम के खिलाड़ी उनसे क्रिकेट के बारे में बात करते हैं तथा अगर कोई मेरी आलोचना करता है तो मैं उससे निजी वैमनस्य नहीं रखता हूं। मैं वान का दोस्त हूं। वे मेरे लिए एक शानदार कप्तान थे, उन्होंने मुझे एक अच्छा मौका दिया। वे महान टीम थी। लेकिन मैं वास्तव में इसके लायक (टीम से बाहर किए जाने) नहीं हूं।
 
ब्रॉड की टिप्पणी पर वान ने कहा कि खेल में आपको प्रतिक्रिया देते समय सावधान रहना चाहिए। आपकी टिप्पणी आपको भारी पड़ सकती है। वे अभी टेस्ट मैच जीते नहीं हैं। वह टीम का सीनियर खिलाड़ी है और मुझे नहीं लगता कि किसी पर पलटवार करने का यह सही समय है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख