dipawali
✕

ऑस्ट्रलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने जसप्रीत बुमराह को बताया इस समय का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज

Updated: गुरुवार, 5 सितम्बर 2019 (17:15 IST)
अहमदाबाद। ऑस्ट्रलिया टीम के पूर्व क्रिकेटर तथा सर्वकालिक श्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक कहे जाने वाले ब्रेट ली ने गुरुवार को कहा कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नि:संदेह इस समय के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक है। 
ALSO READ: रहमत शाह ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, शतक जड़ने वाले पहले अफगानिस्तानी क्रिकेटर बने 
कोकलियर इम्प्लांट जो कि मूक बधिर बच्चों के लिए सुनने- बोलने से जुड़े उपकरण बनाने वाली आस्ट्रेलियाई कंपनी है। इस कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर के तौर पर यहां आए 42 वर्षीय ब्रेट ली ने, यहां बी जे मेडिकल कॉलेज में एक कार्यक्रम में कहा कि बुमराह ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है और वह इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं। 
ALSO READ: ICC Women's T20 World Cup : क्वालीफायर के सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश-आयरलैंड, अमेरिका-नीदरलैंड्‍स मैच का ताजा हाल 
उल्लेखनीय है कि आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद बुमराह गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं। एक प्रश्न के जवाब में ली ने कहा कि उन्हें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और एम एस धोनी समेत उनके समय के सभी भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने में परेशानी होती थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें तो सभी भारतीय बल्लेबाजों को लेकर डरावने सपने मे आते थे। 
उनके जीवन के सबसे कठिन क्षणों के बारे में पूछे जाने पर ली ने कहा कि वैसे तो जीवन और पेशेवर करियर में ऐसे कई क्षण आए हैं पर वह क्षण उन्हें विशेष तौर पर याद है जब उनका बेटा गिर गया था और अस्थायी तौर पर उसकी सुनने की शक्ति समाप्त हो गई थी। उन्होंने सुनने से संबंधी बीमारियों के बारे में जागरूकता और इसके जल्द इलाज की जरूरत पर भी जोर दिया था।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख