Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जैफ थॉमसन बोले, अपनी तेजी से विरोधी टीम को परेशानी में डाल सकते हैं बुमराह

सोमवार, 20 मई 2019 (23:50 IST)
नई दिल्ली। एक जमाने में अपनी तेजी से दुनियाभर के बल्लेबाजों में दहशत पैदा करने वाले जैफ थॉमसन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से काफी प्रभावित हैं जिनको लेकर उन्हें लगता है कि उनमें अपनी तेजी से विरोधी टीम को तहस-नहस करने की क्षमता है।
 
बुमराह को सचिन तेंदुलकर ने वर्तमान समय में दुनिया का 'सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज' करार दिया था और महान डेनिस लिली के पूर्व साथी थॉमसन ने भी उनकी तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैलकम मार्शल के साथ 70 के दशक में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे थॉमसन ने कहा कि बुमराह वास्तव में अच्छा गेंदबाज है। वह ऐसा गेंदबाज है, जो जितनी अधिक गेंदबाजी करता है, उतना ही बेहतर परिणाम हासिल करता है।
 
उन्होंने कहा कि उसके पास विरोधी टीम को तहस-नहस करने के लिए पर्याप्त तेजी है। वह अपनी गति में बदलाव करता है और उसकी गेंदों को समझना मुश्किल है। मैंने नहीं देखा कि बल्लेबाज उसकी गेंदों को अच्छी तरह से समझ रहे हों। उसका एक्शन हटकर है और इससे अंतर पैदा होता है।
 
थॉमसन के अनुसार बुमराह के अलावा कैगिसो रबादा 2 ऐसे गेंदबाज हैं जिन पर विश्व कप के दौरान निगाहें टिकी रहेंगी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख