Daily Horoscope
✕

घुटने से बह रहा था खून फिर भी एंडरसन ने की गेंदबाजी, ट्विटर पर तस्वीर हुई वायरल

Updated: शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (00:02 IST)
जेम्स एंडरसन इस सीरीज में घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। 40 साल के होने वाले जेम्स एंडरसन खेल के लिए कितने जूनूनी है इसका एक उदाहरण ओवल में चल रहे भारत बनाम इंग्लैंड के चौथे टेस्ट मैच में ही पता लग गया।  

यह वाक्या भारतीय पारी के 42वें पारी के दौरान हुआ। तब कप्तान विराट कोहली 50 रन और अजिंक्य रहाणे 5 रनों पर थे। दरअसल इससे पहले फोलो थ्रू के दौरान जेम्स एंडरसन कई बार पिच पर गिर गए और फिर कुछ देर बाद उनके घुटने से खून रिसने लग गया जो सफेद जर्सी पर उभर कर दिख रहा था।

ओवल टेस्ट पर उतरते साथ ही जेम्स एंडरसन ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड के घरेलू मैदान पर 95 टेस्ट मैच खेल लिए हैं। वहीं भारत के सचिन तेंदुलकर ने 94 टेस्ट मैच भारतीय पिच पर खेले थे।

पुजारा का 11वीं बार लिया विकेट

जेम्स एंडरसन ने चेतेश्वर पुजारा का 11वीं बार टेस्ट क्रिकेट में विकेट चटकाए। इस सीरीज में जेम्स एंडरसन ने पहली पारी में जेम्स एंडरसन ने पुजारा को सस्ते में आउट किया है। एंडरसन ने 14 ओवर में 41 रन दिए और 1 विकेट लिया। (वेबदुनिया डेस्क)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख