1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2025
  3. आईपीएल 2025 न्यूज़
  4. Injured Rahul Dravid takes the field for Rajasthan Royals ahead of IPL

क्या कमिटमेंट है, बैसाखी पर भी राजस्थान के कोच राहुल द्रविड़ आए मैदान पर (Video)

चोटिल मुख्य कोच द्रविड़ बैसाखियों के सहारे राजस्थान रॉयल्स के शिविर में आये

rahul dravid
एक स्थानीय लीग मैच में खेलते समय चोटिल हुए भारत के पूर्व महान बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल से पूर्व टीम के अभ्यास सत्र में बैसाखियों के सहारे पहुंचे।टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडिल पर वीडियो साझा की है जिसमें द्रविड़ गोल्फ कार्ट पर रॉयल्स के शिविर में पहुंचे और चलने के लिये बैसाखियों का सहारा लिया।

द्रविड़ ने चोट के बावजूद सत्र में हिस्सा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाया और युवा खिलाड़ियों रियान पराग तथा यशस्वी जायसवाल से बात करते दिखे।
बैसाखियां हाथ में लेकर बैइे द्रविड़ ने पूरा सत्र करीब से देखा।इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर लिखा ,‘‘ मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को बेंगलुरू में क्रिकेट खेलते समय चोट लगी थी । वह चोट से उबर रहे हैं और जयपुर में टीम से जुड़ेंगे।’’द्रविड़ को पिछले सप्ताह कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ ग्रुप वन डिविजन टू सेमीफाइनल में जयानगर क्रिकेटर्स के खिलाफ विजया क्रिकेट क्लब के लिये खेलते समय चोट लगी थी।(भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
गेंद और बल्ला थामे आबिद अली ने किया था समय से आगे होकर प्रदर्शन, आज हुआ निधन