Hanuman Chalisa
✕

भारत के पहले दिन रात्रि टेस्ट की मेजबानी कर सकते हैं हैदराबाद या राजकोट

Updated: शनिवार, 17 मार्च 2018 (23:43 IST)
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की टीम जब इस साल के अंत में दौरे के लिए आएगी तो हैदराबाद या राजकोट को भारत के पहले दिन रात्रि टेस्ट मैच की मेजबानी का मौका मिल सकता है। बीसीसीआई ने शनिवार को भारतीय टीम का घरेलू सीरीज का कार्यक्रम तय किया और वेस्टइंडीज दौरे के दौरान टेस्ट मैचों की मेजबानी के लिए दो केंद्र चुने।


बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, अगर प्रशासकों की समिति (सीओए) मंजूरी देती है तो इन दो में से एक केंद्र को दूधिया रोशनी में टेस्ट की मेजबानी का मौका मिलेगा।

भारतीय टीम इस सत्र में घरेलू मैदान पर सिर्फ तीन ही टेस्ट खेलेगी। एक तो जून में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक पहला टेस्ट होगा, इसके अलावा दिवाली के बाद अक्तूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो और टेस्ट खेले जाएंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख