International Masters League में भारत के कप्तान होंगे तेंदुलकर, संगकारा श्रीलंका के कप्तान
International Masters League : चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) पहली इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भारत के कप्तान होंगे जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) श्रीलंका की कप्तानी करेंगे। टूर्नामेंट 22 फरवरी से 16 मार्च के बीच मुंबई, वडोदरा और रायपुर में खेला जाएगा।
भारतीय मास्टर्स टीम का ऐलान शुक्रवार को किया गया जिसमें विश्व कप विजेता युवराज सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान और अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ी हैं।
इरफान ने एक विज्ञप्ति में कहा , लीग के पहले सत्र में इंडिया मास्टर्स टीम का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। सचिन तेंदुलकर और अन्य साथियों के साथ अतीत में इतने खुशनुमा और अनमोल पल साझा किये हैं कि बहुत अच्छा लग रहा है।
India, Sri Lanka, and Australia unveil their squads for the International Masters League 2025!
— CricTracker (@Cricketracker) February 15, 2025
The tournament is scheduled from February 22 to March 16 across Mumbai, Vadodara, and Raipur
Are you excited to see these legends back on the field? pic.twitter.com/5wBgdM5reZ
श्रीलंका मास्टर्स टीम में पूर्व आक्रामक बल्लेबाज रोमेश कालूवितरणा , तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल और सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा हैं। भारत और श्रीलंका के अलावा इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज भी इसमें भाग लेंगे। (भाषा)

