ganesh chaturthi

महेंद्र सिंह धोनी भारत को तीसरी बार दिलवा सकते हैं ICC World Cup

Updated: मंगलवार, 21 मई 2019 (18:57 IST)
मुंबई। भारतीय कोच रवि शास्त्री का ऐसा मानना है कि 2011 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत को तीसरी बार विश्व कप दिलवा सकते हैं। भारत ने पहली बार 1983 में विश्व कप जीता था। उन्होंने कहा कि 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्वकप में बेहद अहम और बड़ी भूमिका होगी। 
 
शास्त्री ने भारतीय टीम के इंग्लैंड रवाना होने की पूर्व संध्या पर कप्तान विराट कोहली के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा, धोनी के टीम में होने से न सिर्फ गेंदबाजों और अन्य खिलाड़ियों को मदद मिलती है, बल्कि मौजूदा कप्तान विराट कोहली के साथ योजनाएं बनाने में भी वह बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। तेज तर्रार स्टंपिंग और फिनिशर पारी के लिए मशहूर धोनी विश्वकप 2019 में हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण होंगे।
 
कोच ने कहा कि धोनी और विराट के बीच शानदार तालमेल हैं। उन्होंने कहा, धोनी का टीम में बेहद बड़ा किरदार है। विराट और उनका तालमेल लाजवाब हैं। विकेटकीपर के तौर पर किसी भी टीम में उनसे बेहतर विकेटकीपर कोई नहीं हैं। 
धोनी का यह चौथा और आखिरी विश्व कप होगा। दिग्गज खिलाड़ी धोनी टूर्नामेंट में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी के रूप में उतरेंगे, जिन्होंने 300 से अधिक मैच खेले हैं। धोनी अब तक भारत की ओर से 338 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 50 के औसत से 10,500 रन बनाए हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह अपनी इस शानदार फॉर्म को विश्व कप में भी दोहराएंगे। 
 
धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी-20 विश्व कप, 2011 एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। शास्त्री के अलावा क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों ने धोनी की विश्व कप में भूमिका को बेहद अहम बताया हैं। विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू होगा। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख