सम्बंधित जानकारी
- गर्मी में पीएं कोकोनट मॉकटेल, देगा शरीर को ताजगी, बने रहेंगे हमेशा हेल्दी, पढ़ें एकदम सरल विधि
- नवमी पर प्रभु श्री राम को लगाएं पंचामृत का भोग, होंगे प्रसन्न, पढ़ें पारंपरिक विधि
- विटामिन बी 12 से भरपूर होता है श्रीखंड, घर पर बच्चे भी बना सकते हैं, जानिए कैसे?
- समर सीजन रेसिपी : गर्मी के दिनों में मैंगो-पपैया शेक बनाए रखेगा तंदुरूस्त
- रंगपंचमी पर बनाएं पूरन पोली और मनाएं रंगों का पर्व, नोट करें सरल रेसिपी
गर्मी के दिनों में आपको ताजगी से भर देगा मैंगो मॉकटेल, जानिए कैसे बनाएं?
सामग्री :
250 ग्राम बादाम आम, 1 कप ताजी मलाई, 125 ग्राम हरे/काले अंगूर, 2 बड़े चम्मच रूहअफ्जा शर्बत, 2-3 कप दूध, पाव कटोरी मिक्स मेवे की कतरन, शकर स्वादानुसार, कुटी बर्फ या आइस क्यूब।
विधि :
सबसे पहले आम को छिल कर उसके गूदे को अंगूर, शकर और दूध के साथ मिक्सर में अच्छे से पीस लें।
अब खाली कांच के ग्लास लेकर कुटी बर्फ डालें।
तत्पश्चात आम का मिश्रण डालें, फिर एक चम्मच मलाई डालें।
ऊपर से थोड़ा-सा रूहअफ्जा शर्बत मिलाएं, चम्मच से हिलाएं और मेवे की कतरन बुरका कर घर आए मेहमानों को मैंगो मॉकटेल पेश करें।
