1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Gujarat wins the toss and elects to bowl first against Gujarat

गुजरात ने टॉस जीतकर मुम्बई के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

GTvsMI
GTvsMI गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 56वें मैच में टॉस जीतकर मुम्बई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।आज यहां गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस के बाद गिल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि विकेट में अधिक बदलाव होगा, ज़रूरी है कि स्कोर बोर्ड पर लक्ष्य हो और फिर हम उसका पीछा करें। हमारे लिए बतौर टीम अपना सर्वश्रेष्ठ देना ही सबसे अहम है। हमारी टीम में एक बदलाव है। वॉशिंगटन सुंदर की जगह आज अरशद खेल रहे है।

वहीं मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि हमें बल्लेबाज़ी करने में कोई दिक्कत नहीं है। यहां काफी तेज हवा चल रही है, ऐसे हालात में दूसरी पारी में गेंदबाज़ी करना भी ठीक रहेगा। हमें अपनी रणनीति पर टिके रहना होगा और पूरे 20 ओवर तक बेहतरीन और आक्रामक प्रदर्शन करना होगा। टीम में कोई बदलाव नहीं है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-

मुंबई इंडियंस (एकादश): रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

गुजरात टाइटंस (एकादश): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।


लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
बारिश ने दिल्ली को ना केवल हार से बचाया पर प्लऑफ की उम्मीद भी दी