1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Shubhman Gill didn't buckle under mounting pressure of captaincy

आंकड़े हैं गवाह, शुभमन गिल पर नहीं पड़ा गुजरात की कप्तानी का बोझ

गिल पर टीम के नेतृत्व का अधिक भार का असर नहीं: सोलंकी

IPL
गुजरात टाइटन्स के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने सोमवार को कहा कि कुछ नेतृत्व का भार कुछ खिलाड़ियों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है लेकिन शुभमन गिल ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान के रूप में अपनी भूमिका में अच्छा प्रदर्शन किया है।गिल पिछले साल टाइटन्स के पूर्णकालिक कप्तान बने थे। उन्होंने इस सत्र में 10 मैचों में 51.66 की औसत और 162 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ पांच अर्धशतक के साथ 465 रन बनाये है।

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर सोलंकी ने वानखेड़े स्टेडियम में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान मीडिया से कहा, ‘‘जहां तक नेतृत्व का सवाल है वह वास्तव में कप्तानी की भूमिका में ढल गए हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘जब आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति होता है जो शुभमन जैसा प्रतिभाशाली, असाधारण बल्लेबाज होता है, तो कभी-कभी आपको इस बात की चिंता हो सकती है कि नेतृत्व का कही नकारात्मक असर तो नहीं पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि ऐसा हुआ है। आप कभी-कभी देखते हैं कि लोग इस तरह की जिम्मेदारी वाली भूमिकाओं में कामयाब होते हैं और शुभमन निश्चित रूप से ऐसे ही रहे हैं।’’आईपीएल तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद टाइटन्स के लिए गिल को पारी का आगाज करते हुए अपने  बाएं हाथ के जोडीदार बी साई सुदर्शन का शानदार साथ मिला है।

सुदर्शन ने इस सत्र में 10 मैचों में 50.40 की औसत और 154.12 की स्ट्राइक रेट के साथ पांच अर्धशतकों के साथ 504 रन बनाये है।सोलंकी ने कहा, ‘‘आप उनकी कमाल की साझेदारी का श्रेय केवल उनकी कड़ी मेहनत को दे सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वे खेल के प्रति अपने दृष्टिकोण के मामले में एक जैसे हैं। दोनों खिलाड़ियों मैच की तैयारी पारंपरिक तरीके से करते हैं और इस मामले में भी दोनों एक जैसे हैं।’’सोलंकी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे दोनों लाल गेंद वाले क्रिकेट में पारी का आगाज कर चुके हैं। उनके पास शानदार तकनीक है।’’ (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
इन बल्लेबाजों की चौकड़ी पर फूटा हैदरबाद के कोच डेनियल विटोरी का गुस्सा