इन बल्लेबाजों की चौकड़ी पर फूटा हैदरबाद के कोच डेनियल विटोरी का गुस्सा
घरेलू परिस्थितियां हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं थी: विटोरी
सनराइजर्स हैदराबाद का बल्लेबाजी में अति आक्रामक रवैया इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले दो सत्र में चर्चा का विषय रहा था लेकिन इस बार उसका यह दृष्टिकोण नहीं चल पाया और टीम के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने इसके लिए घरेलू परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया।
सनराइजर्स ने पिछले साल लगातार 200 से अधिक का स्कोर बनाया था, लेकिन इस बार उसके प्रमुख बल्लेबाज ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन और हेनरिक क्लासेन नहीं चल पाए और उसकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अगर आप पिछले साल को देखें, तो यहां कई बड़े स्कोर वाले मैच खेले गए थे लेकिन इस बार पिच थोड़ी अलग थी। उन पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। इसलिए हमने केवल परिस्थितियों के अनुसार खेलने को लेकर बात की थी।
सनराइजर्स ने इस सत्र की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट पर 286 रन बनाकर की थी। इसके अलावा उसने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 245 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया था। इन दो मैच को छोड़कर उसके बल्लेबाज अन्य मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाए।
विटोरी ने कहा, मेरा मानना है कि हमारे खिलाड़ी स्वाभाविक रूप से आक्रामक हैं। निश्चित तौर पर इस सत्र में हमें यह सीख मिली कि किस दिन क्या करना जरूरी है। हमने यहां चार ऐसे मैच खेले जो तेज गेंदबाजों के अनुकूल थे। गेंद रुककर बल्ले पर आ रही थी और ऐसी परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।(भाषा)
विटोरी ने सोमवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद पत्रकारों से कहा, मैंने निश्चित रूप से हर मैच के बाद यह नहीं कहा कि मैं आक्रामक रुख का समर्थन कर रहा हूं। मैंने कहा कि हम परिस्थितियों का आकलन कर रहे हैं और मुझे लगता है कि इस साल परिस्थितियां वैसी नहीं थीं जैसी हमने उम्मीद की थी।"Conditions in Hyderabad weren't what we expected...": SRH coach Vettori after exit from IPL playoffs race
— ANI Digital (@ani_digital) May 6, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/gAZEqgJbsn#SunrisersHyderabad #DanielVettori #SRH #IPL2025 #cricket pic.twitter.com/tp8raSghEl