Hanuman Chalisa
✕

BCCI सिलेक्शन कमिटी में बदलाव, इस पूर्व विकेटकीपर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Written By WD Sports Desk
Updated: बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (12:17 IST)
Indian Men's Cricket Team : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को पूर्व भारतीय विकेटकीपर अजय रात्रा (Ajay Ratra) को पांच सदस्यीय चयन पैनल में सलिल अंकोला (Salil Ankola) की जगह पुरुष क्रिकेट टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया।
 
परंपरा के अनुसार सभी पांच चयनकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं और अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की अध्यक्षता वाली समिति में रात्रा उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 
पिछले साल अगरकर को मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किए जाने के बाद चयन पैनल में पश्चिम क्षेत्र से दो चयनकर्ता थे। अंकोला पहले से ही समिति का हिस्सा थे।
 
बीसीसीआई के बयान में कहा गया है, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति ने मंगलवार को अजय रात्रा को अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली पुरुष चयन समिति का नया सदस्य नियुक्त किया। रात्रा समिति में सलिल अंकोला की जगह लेंगे।’’


ALSO READ: गोल्ड जीतकर सुमित अंतिल ने बताया नीरज चोपड़ा का दिया हुआ मंत्र
<

#PrideOfONGC @ajratra Joins @BCCI Men’s Senior National Selection Panel

We are thrilled to announce that Ajay Ratra, a distinguished #ONGCian and former wicketkeeper-batter, has been officially inducted into the Board of Control for Cricket in India’s (#BCCI) men’s senior… pic.twitter.com/Y0yqdXPqnm

— Oil and Natural Gas Corporation Limited (ONGC) (@ONGC_) September 3, 2024 >
भारत को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। हालांकि रात्रा गुरुवार से पद संभालेंगे जब दलीप ट्रॉफी शुरू होगी।
 
रात्रा ने घोषणा के तुरंत बाद पीटीआई से कहा, ‘‘यह बहुत बड़ा सम्मान और चुनौती है। मैं भारतीय क्रिकेट में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।’’
 
बीसीसीआई ने जनवरी में चयनकर्ता पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे और रात्रा, रितिंदर सिंह सोढ़ी, अजय मेहरा और शक्ति सिंह के नाम छांटे थे जिनका जून में अशोक मल्होत्रा ​​की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने साक्षात्कार लिया था।

ALSO READ: भारतीय टीम से बदला लेने को तैयार पैट कमिंस, कहा अब समय है...
फरवरी 2023 में चेतन शर्मा (Chetan Sharma) के बाहर होने के बाद चयन पैनल में उत्तर क्षेत्र का कोई प्रतिनिधि नहीं था।
 
रात्रा पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया में भारत ए महिला टीम के साथ यात्रा करने वाले सहयोगी स्टाफ के भी सदस्य थे। यह 42 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर लेवल तीन का कोच भी है और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में असम, पंजाब और उत्तर प्रदेश को कोचिंग दी है।
 
उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में भी बड़े पैमाने पर काम किया है और पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे।
 
रात्रा ने भारत के लिए 2002 में 6 टेस्ट और 12 एकदिवसीय मैच खेले। उनके संक्षिप्त अंतरराष्ट्रीय करियर का मुख्य आकर्षण एंटीगा टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 115 रन की पारी थी।
 
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘‘पद के लिए साक्षात्कार देने वाले सभी लोगों में से वह सबसे योग्य उम्मीदवार थे।’’  (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख