सम्बंधित जानकारी
- IND vs SL: दबंग दीपक ने जलाया जीत का दीया, भारत ने रोमांचक मुकाबले को 3 विकेट से जीता
- COVID-19 : भारत के पास होगी दुनिया की पहली DNA वैक्सीन जायकोव-डी, तीसरे फेज का ट्रायल जारी
- गुरु पूर्णिमा : महर्षि वेद व्यास के बारे में 15 रोचक बातें
- इंग्लैंड से आई बुरी खबर मैच फिट नहीं है कोहली और रहाणे, क्या बजने वाली है खतरे की घंटी?
- 3 दिन तक कोच का किया इंतजार, फिर हैंडबॉल छोड़ थामी हॉकी स्टिक और बदल गई उदिता की जिंदगी
बल्ले से चमके दीपक, नाबाद 69 रन बनाकर और 2 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच
श्रीलंका से हुए दूसरे वनडे में दीपक चाहर ने गेंदबाजी में जितना कमाल दिखाया उससे तिगुना कमाल उन्होंने बल्लेबाजी में दिखाया । उनकी अनोखी पारी की बदौलत ही भारत श्रीलंका को 3 विकेट से हराकर सीरीज जीत पाने में कामयाब हुआ। अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण उनको मैन ऑफ द मैच के पुरुस्कार से नवाजा गया।
दीपक चाहर ने 8 ओवरों में 6 रनों की औसत से 53 रन दिए और 2 विकेट लिए। आज वह गेंदबाजी में थोड़े महंगे साबित हुए लेकिन इसकी सारी कसर उन्होंने बल्लेबाजी में निकाल दी। क्रुणाल पांड्या के आउट होने के बाद क्रीज पर आए दीपक चाहर का आज से पहले वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर महज 12 रन का था।
277 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा भारत 193 पर 7 विकेट गंवा चुका था, लेकिन दीपक चाहर तो आज जैसे काउंटर अटैक करने का मूड बना कर आए थे। वह एक दम मझे हुए बल्लेबाज की तरह गेंद को स्ट्राइक करते रहे और लक्ष्य भारत के करीब आता रहा। अंत में उन्होंने चौका लगाकर टीम इंडिया को एक हैरत अंगेज जीत दिलाई।
Just silently sits in a corner to sip some water post his batting heroics
— BCCI (@BCCI) July 20, 2021
What a knock tonight from Deepak Chahar #TeamIndia #SLvIND pic.twitter.com/mWr2DY1zPA
दीपक की आक्रमक बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के बीच जो नाबाद 84 रनों की साझेदारी की उसमें से 69 रन दीपक चाहर ने बनाए। दीपक ने इस पारी में आक्रमकता के साथ सूझबूझ भी दिखाई और अंतिम ओवर में स्पिनर हसरंगा पर कोई जोखिम नहीं लिया।
नाबाद 69 रनों की पारी में दीपक चाहर ने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। वह सिर्फ भारत के ही नहीं पूरे मैच के टॉप स्कोरर रहे। 82 गेंदो की यह पारी भारत को सीरीज जिता गई। वनडे में बनाया गया यह दीपक चाहर का पहला अर्धशतक भी था। इस पारी को वह लंबे समय तक याद रखेंगे। (वेबदुनिया डेस्क)
