गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Cricketers from India and England observed silence in memory of those killed in plane crash
Written By WD Sports Desk
Last Modified: शुक्रवार, 20 जून 2025 (17:14 IST)

विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की याद में भारत और इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने मौन रखा

India vs England Test Series
भारत और इंग्लैंड के क्रिकेटरों और मैदानी अंपायरों ने यहां पहले टेस्ट से पूर्व अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा। 14 जून को एयर इंडिया की लंदन जाने वाली उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 241 यात्री और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई थी।

भारत के उपकप्तान ऋषभ पंत ने बुधवार को मीडिया से कहा था ,‘‘ ‘‘विमान (दुर्घटना) में जो कुछ हुआ, उससे पूरा भारत निराश है, लेकिन हम अपनी तरफ से सिर्फ यही कर सकते हैं कि हम भारत को फिर से कैसे खुश कर सकते हैं।’’
 
नये कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम 2007 के बाद इंग्लैंड में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने की कोशिश में है।  (भाषा) 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
राहुल और जायसवाल की पारियों से भारत के लंच तक दो विकेट पर 92 रन