biodatamaker
✕

क्रिकेट अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप, निलंबित

Updated: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (00:52 IST)
दुबई। आईसीसी ने जिम्बाब्वे के घरेलू क्रिकेट अधिकारी राजीव नायर पर भ्रष्टाचाररोधी संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है जिसमें एक खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय मैच प्रभावित करने के लिए नकदी की पेशकश भी शामिल है। इस अधिकारी को तुरंत प्रभाव से अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया गया है।


नायर हरारे मेट्रोपोलिटन क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। यह संघ हरारे में लीग क्रिकेट का संचालन करता है। जिम्बाब्वे के कप्तान ग्रीम क्रेमर ने कोच हीथ स्ट्रीक को पिछले साल जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज टेस्ट श्रृंखला के परिणाम को प्रभावित करने के लिए एक अधिकारी द्वारा कथित तौर पर पेशकश के बारे में बताया था।

इसके बाद नायर को निलंबित किया गया। बाद में यह मसला आईसीसी को भेजा गया था। नायर को जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख