मंगलवार, 23 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Charith Aslanak replaces Wanindu Hasranga as skipper in T20Is against India
Written By WD Sports Desk
Last Updated : मंगलवार, 23 जुलाई 2024 (16:02 IST)

वानिंदु हसरंगा की जगह यह खिलाड़ी बना श्रीलंकाई T20I टीम का कप्तान

भारत के खिलाफ T20I श्रृंखला में असालांका होंगे श्रीलंका के कप्तान

वानिंदु हसरंगा की जगह यह खिलाड़ी बना श्रीलंकाई T20I टीम का कप्तान - Charith Aslanak replaces Wanindu Hasranga as skipper in T20Is against India
चरित असालांका भारत के खिलाफ 27 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में श्रीलंका के कप्तान होंगे जो टी20 विश्व कप में टीम के जल्दी बाहर होने के बाद इस्तीफा देने वाले स्पिन हरफनमौला वानिंदु हसरंगा की जगह लेंगे।स्पिन हरफनमौला वानिंदु हसरंगा के बाद असालांका को कप्तानी सौंपी गई है।हसरंगा ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में पिछले महीने हुए टी20 विश्व कप में श्रीलंका की कप्तानी की थी।

असालांका ने इस साल की शुरूआत में बांग्लादेश दौरे पर भी दो टी20 मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की थी जब हसरंगा आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के कारण निलंबन झेल रहे थे।श्रीलंका के पूर्व अंडर 19 कप्तान असालांका ने इस साल LPL में जाफना किंग्स को अपनी कप्तानी में खिताब दिलाया था।सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम सोमवार की रात को यहां पहुंच गई।

असलंका ने इस वर्ष की शुरुआत में बंगलादेश दौरे पर दो टी-20 मैचों में श्रीलंका टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने श्रीलंका अंडर-19 की भी कप्तानी की है।34 वर्षीय दिनेश चांदीमल की श्रीलंका की टी-20 टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार 2022 की शुरुआत में टी-20 मैच खेला था। इस साल एलपीएल में 168.82 के स्ट्राइक रेट से आठ मैचों में 287 रन बनाए। जो कि उनके करियर के 123.03 के स्ट्राइक रेट से कहीं अधिक है। श्रीलंका टीम :

चरित असालांका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल जनित परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, महीष तीक्षणा, चामिंदु विक्रमसिंघे, मथीसा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंता चामीरा, बिनुरा फर्नांडो।