1. खेल-संसार
  2. टी-20 विश्व कप 2024
  3. टी-20 विश्व कप न्यूज़
  4. Jos Buttler to lead reigning champion England in T20I World Cup

T20I World Cup में जॉस ही रहेंगे इंग्लैंड के बॉस, इन दो खिलाड़ियों की हुई वापसी

इंग्लैंड की टी20 विश्व कप टीम में आर्चर की वापसी, बटलर करेंगे अगुआई

T20I World Cup
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को मंगलवार को यहां टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम में जगह मिली जिससे उनके 14 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का रास्ता साफ हो गया है।

आर्चर ने इंग्लैंड की ओर से पिछला मुकाबला मार्च 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान खेला था। यह 29 वर्षीय तेज गेंदबाज उस श्रृंखला में तीन मैच में चार विकेट के साथ इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज रहा था।इसके बाद से आर्चर हालांकि दाईं कोहनी में स्ट्रेस फ्रेक्चर के दोबारा उभरने के कारण टीम से बाहर हैं।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जोफ्रा आर्चर अपनी दाहिनी कोहनी की चोट से उबर गए हैं और उन्हें टीम में शामिल किया गया है।’’गत चैंपियन इंग्लैंड की अगुआई जोस बटलर करेंगे। उन्हीं के नेतृत्व में इंग्लैंड ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खिताब जीता था।

लंकाशर के ऑलराउंडर टॉम हार्टले टीम में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
इस बीच बटलर (राजस्थान रॉयल्स), मोईन अली (चेन्नई सुपरकिंग्स), जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स), सैम कुरेन (पंजाब किंग्स), लियाम लिविंगस्टोन (राजस्थान रॉयल्स), फिल सॉल्ट (कोलकाता नाइट राइडर्स), विल जैक्स और रीस टॉपले (दोनों रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) 22 मई से पाकिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से स्वदेश लौटेंगे।

इसका मतलब है कि ये खिलाड़ी आईपीएल 2024 के अंतिम चरण में नहीं खेल पाएंगे।ईसीबी ने कहा, ‘‘बुधवार चार जून को बारबडोस के केनसिंगटन ओवल में स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के शुरुआती ग्रुप मैच से पहले विश्व कप टीम 31 मई को कैरेबिया के लिए उड़ान भरेगी।’’(भाषा)
इंग्लैंड टीम:जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, रीस टॉपले और मार्क वुड।
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
रोहित शर्मा को 37वें जन्मदिन का तोहफा, T20I World Cup के लिए टीम के बने कप्तान