Hanuman Chalisa

नाइट क्लब घटना में स्टोक्स ने खुद को निर्दोष बताया

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (22:11 IST)
लंदन। नाइट क्लब के बाहर झड़प के आरोपी इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने आज अदालत में खुद को निर्दोष बताया और दोष स्वीकार करने से इनकार कर दिया।


इस घटना के कारण स्टोक्स को इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया के एशेज दौरे की टीम से बाहर कर दिया गया था। इंग्लैंड की ओर से खेलने से निलंबन के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर रहे 26 साल के स्टोक्स रेयान अली और रेयान हेल के साथ आज ब्रिस्टल की मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुए।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैच के घंटों बाद पिछले साल 25 सितंबर को तड़के यह घटना हुई थी, जिसमें आरोप है कि 27 साल के व्यक्ति की आंख में काफी चोट आई। इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स भी इस दौरान मौजूद थे लेकिन उन पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख