AUS vs WI : 8-0 से वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम
West Indies vs Australia : आस्ट्रेलिया ने पांचवां और आखिरी टी20 मैच तीन विकेट से जीतकर वेस्टइंडीज दौरे का अंत 8 . 0 से जीत के साथ किया । इससे पहले आस्ट्रेलिया ने टेस्ट श्रृंखला 3 . 0 से जीती और फिर पहले चार टी20 मैच भी अपने नाम किये। लगातार आठवीं बार टॉस जीतने के बाद आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी के लिये भेजा और दो गेंद बाकी रहते 170 रन पर आउट किया । शिमरोन हेटमायेर ने 31 गेंद में 52 और शेरफान रदरफोर्ड ने 17 गेंद में 35 रन बनाये।
History Made! Australia thrash West Indies 5-0 ,
— CricInformer (@CricInformer) July 29, 2025
first-ever T20I series whitewash! pic.twitter.com/Esbr5cOgz7#ausvswi #CricketTwitter #cricketaustralia #cricketupdate
आस्ट्रेलिया के लिये बेन डारशुइस (Ben Dwarshuis) ने 41 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि नाथन एलिस को दो विकेट मिले।
आस्ट्रेलिया ने 18 गेंद बाकी रहते सात विकेट पर 173 रन बना लिये। मिचेल ओवन ने 17 गेंद में 37 रन बनाये और कैमरन ग्रीन ने 18 गेंद में 32 रन की पारी खेली । दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 63 रन जोड़े। आरोन हार्डी 28 रन बनाकर नाबाद रहे। (भाषा)

