1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Australia remains at second spot in WTC 2025 points table despite four wins in a trot

WTC 2025 Cycle का अंत, लगातार 4 मैच जीतकर भी ऑस्ट्रेलिया रही दूसरे नंबर पर

ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से थोड़ा पीछे दूसरे स्थान रहा

WTC Cycle
ऑस्ट्रेलिया रविवार को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के बाद 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) तालिका में शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से थोड़ा पीछे दूसरे स्थान पर रहा।

दक्षिण अफ्रीका 69.44 प्रतिशत अंक के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी थी जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 67.54 प्रतिशत अंक के साथ समापन किया। ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू मैदान पर पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला में भारत को 3-1 से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया था।

अब दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीम 11 जून से लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी फाइनल में एक दूसरे के सामने होंगी।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया की जीत ने उसे लगातार दूसरे डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने और श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला में 2-0 की जीत ने उन्हें तालिका में दूसरे स्थान को मजबूत करने में मदद की। ’’
ऑस्ट्रेलिया ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 242 रन से हराया था और रविवार को उसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में उसे नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी।भारत लंबे समय से इस दौड़ में शामिल रहा लेकिन बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला में हार के बाद बाहर हो गया और 50 प्रतिशत अंक के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।

दो बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने वाले भारत ने इस चक्र में खेले गए 19 टेस्ट मैच में नौ जीते, आठ हारे और दो मैच ड्रॉ किए।रोहित शर्मा की टीम के इस चक्र के दौरान दो अंक काटे गए। पाकिस्तान 27.98 प्रतिशत अंक के साथ इस चक्र में नौवें और अंतिम स्थान पर रहा। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
BCCI हुई शर्मसार, INDvsENG के दूसरे वनडे में बंद हुई फ्लडलाइट