चांदीमल और मेंडिस की जूझारू पारी से श्रीलंका का चुनौती पूर्ण स्कोर
AUSvsSL दिनेश चांदीमल (74) और कुसल मेंडिस (59) की शानदार पारी के दम पर श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को नौ विकेट पर 229 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर लिया है।आज यहां गाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आठवें ओवर में नेथन लायन ने पथुम निसंका (11) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये दिनेश चांदीमल ने दिमुथ करुणारत्ने के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई। नेथन लायन ने दिमुत करुणारत्ने (36) को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा।
इसके बाद एंजलो मैथ्यूज (एक),कामिंडु मेंडिस (13) और कप्तान धनंजय डीसिल्वा (शून्य) पर आउट हुये। श्रीलंका का छठ विकेट दिनेश चांदीमल के रूप में गिरा। उन्हें मैथ्यू कुनमन ने आउट किया। दिनेश चांदीमल ने 163 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से (74) रनों की पारी खेली। रमेश मेंडिस (28) रन बनाकर आउट हुये।
दिन का खेल समाप्त होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 229 रन बनाये लिये थे और कुसल मेंडिस (नाबाद 59) ओर लाहिरू कुमार (शून्य) पर क्रीज पर थे।ऑस्ट्रेलिया की ओर से नेथन लायन और मिचेल स्टार्क ने तीन- तीन विकेट लिये। मैथ्यू कुनमन को दो विकेट मिले। ट्रेविस हेड ने एक बल्लेबाज को आउट किया।(एजेंसी)

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए प्रभात जयसूर्या (शून्य) और निशान पीरिस (शून्य) के विकेट झटकर श्रीलंका के लिए संकट खड़ा कर दिया। ऐसे समय में बल्लेबाजी करने आये आखिरी बल्लेबाज लाहिरू कुमारा ने संयम का परिचय देते हुए 12 गेंदों का सामना किया लेकिन एक भी रन नहीं बना पाये।Kusal Mendis led a resilient fightback against Australia on Day in Galle #WTC25 #SLvAUS : https://t.co/PVPw6kFuGn pic.twitter.com/PpnAFdoXj1
— ICC (@ICC) February 6, 2025