1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Australia hands Pakistan a cruching defeat in first T20Is

मैक्सवेल के धमाल के बाद पाक ने टेके घुटने, ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला T20I

वर्षा बाधित टी-20 मे ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 29 रनों से हराया

Australia
AUSvsPAK ग्लेन मैक्सवेल (43) और मार्कस स्टॉयनिस (नाबाद 21) की शानदार बल्लेबाजी के बाद जेवियर बार्टलेट और नेथन एलिस (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने वर्षा बाधित पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को 29 रनों से शिकस्त दी। इसकी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं। ग्लेन मैक्सवेल को उनकी तूफानी बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
ऑस्ट्रेलिया के 93 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पाकिस्तान ने 2.3 ओवर में 16 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गवां दिये। अब्बास अफरीदी ने टीम के लिये सर्वाधिक (नाबाद 20) रनों की पारी खेली। हसीबउल्लाह खान (12) और शाहीन शाह अफरीदी (11) रन बनाकर आउट हुये। पाकिस्तान के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। पाकिस्तान निर्धारित सात ओवरों में नौ विकेट पर 64 रन ही बना सकी और 29 रनों से मुकाबला हार गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेवियर बार्टलेट और नेथन एलिस ने तीन-तीन, एडम जम्पा ने दो और स्पेंसर जॉनसन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के कारण मैच को सात-सात ओवरों का कर दिया था। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 2.3 ओवर में 35 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। जेक फ्रेजर-मक्गर्क (9) और मैथ्‍यू शॉर्ट (सात) रन बनाकर आउट हुये। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी अंदाज में 19 गेंदों में (43) रन बनाये। टिम डेविड (10) रन बनाकर आउट हुये। मार्कस स्टॉयनिस सात गेंदों में (नाबाद 21) रहे। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित सात ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 93 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की ओर से अब्बास अफरीदी ने दो और नसीम शाह और हारिस रउफ ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।(एजेंसी)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
ACT में 13 गोलों से भारत ने थाईलैंड को रौंदा (Video Highlights)