1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ajinkya Rahane and Prithvi Shaw join Mumbai Ranji team

टेस्ट विशेषज्ञ अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ मुंबई रणजी टीम में शामिल

Ajinkya Rahane
मुंबई। मुंबई क्रिकेट संघ ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। मिलिंद रेगे की अगुआई वाली तदर्थ चयन समिति ने इस टीम में टेस्ट विशेषज्ञ अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को शामिल किया है।

मुंबई की टीम इस प्रकार है- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), आदित्य तारे, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, जय बिस्टा, शुभम रंजने, आकाश पारकर, सरफराज खान, शम्स मुलानी, विनायक भोईर, शशांक अतार्दे, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, धवल कुलकर्णी और एकनाथ केरकर।
 
मुंबई की टीम 2019-20 रणजी ट्रॉफी सत्र का अपना पहला मैच 9 दिसंबर से वडोदरा में बड़ौदा के खिलाफ खेलेगी। टीम की कमान बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है जबकि अनुभवी विकेटकीपर आदित्य तारे उप कप्तान होंगे। सिद्धेश लाड इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि शुक्रवार वह विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
 
भारत के टेस्ट विशेषज्ञ रहाणे को अच्छा मैच अभ्यास मिलेगा, क्योंकि भारत को अब टेस्ट मैच 2 महीने बाद न्यूजीलैंड में खेलने हैं। आठ महीने के डोपिंग प्रतिबंध के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लीग चरण में वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ के लिए भी यह मैच फार्म हासिल करने का मौका होगा।
अगला लेख
लियोनेल मैसी रिकॉर्ड छठी बार फीफा के 'सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' घोषित