गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. mumbai reception done anushka sharma and virat kohlis south africa tour begins
Written By
Last Updated : गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (13:00 IST)

दक्षिण अफ्रीका के सफर पर निकले विरुष्का (फोटो)

Virat Kohli
शादी के बाद से ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी लगातार खबरों में बनी हुई है। मुंबई में हुआ ग्रैंड रिसेप्शन भी इस वक़्त सुर्खियों में है। इस सितारा शादी को साल की सबसे चर्चित खबरों में शामिल करना बिलकुल भी गलत नहीं होगा।

विरुष्का के हनीमून व शादी के रिसेप्शन से लेकर इनका नया आशियाना भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। मुंबई में हुए रिसेप्शन के बाद अब यह खूबसूरत जोड़ा दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो चुका है। गौरतलब है कि भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट, छ: एकदिवसीय और तीन टी-20 मुकाबलों की श्रृंखला खेली जानी है, जिनकी मेजबानी द. अफ्रीका कर रहा है।

शादी के बाद अब अनुष्का, विराट के साथ आधिकारिक तौर पर भारतीय टीम के विदेशी दौरों पर जा सकती है। प्रशंसकों को भी अब टीम इंडिया के मुकाबलों में अनुष्का को देखने की आदत डाल लेनी चाहिए। 5 जनवरी से शुरू होने वाले टेस्ट मुकाबले के लिए गुरुवार तड़के सुबह टीम इंडिया, अफ्रीका के लिए निकल चुकी है। मुंबई एयरपोर्ट से टीम इंडिया के साथ ही विरूष्का ने भी दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरी।

इस दौरान विराट जहां टीम इंडिया की ट्रेवल जर्सी में दिखे, वहीं अनुष्का काली धारियों वाले आरामदायक जंपसूट में नजर आईं, वहीं टीम के अन्य सदस्यों में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे। शादी के बाद टीम इंडिया के साथ विरूष्का का यह पहला टूर है, हमें उम्मीद है कि विराट दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन के जरिए अनुष्का को एक खूबसूरत तोहफा देंगे।
ये भी पढ़ें
पाक में जाधव के परिवार का अपमान, संसद में सुषमा का बयान...