1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. 10th pass people will be recruited in Indian Army

भारतीय सेना में 10वीं पास लोगों की होगी भर्ती, जानिए चयन प्रक्रिया

indian army
नई दिल्ली। भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक 10वीं पास युवाओं के लिए भर्ती का शानदार मौका है। एमओडी (आर्मी) कैंप के एकीकृत मुख्यालय ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) सफाईवाला पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 19 फरवरी से शुरू हो चुकी है।

 
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भारतीय सेना भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सेना में अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2022 है। इस भर्ती के माध्यम से 7 पदों को भरा जाएगा।
 
उम्मीदवारों को चयन हेतु मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण हो या समकक्ष प्रमाण पत्र होना चाहिए। सिविल/गवर्नमेंट ऑफिस में हाउसकीपिंग का कार्य करने का 6 महीने का प्रमाण पत्र हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों को ट्रेड विशिष्ट के अलावा एमटीएस के रूप में कार्य करने में सक्षम होना चाहिए। एमटीएस पद के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए।
 
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा और व्यावहारिक परीक्षा एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय (सेना), कैंप राव तुला राम मार्ग, नई दिल्ली-110010 में आयोजित की जाएगी। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षा के स्थान, तिथि की जानकारी कॉल लेटर के माध्यम से दी जाएगी।
अगला लेख
Russia Ukraine War : यूक्रेन में फंसे हैं परिजन, इन नंबरों पर मिलेगी मदद