गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता
Last Modified: मुंबई (वार्ता) , शनिवार, 18 अगस्त 2007 (20:30 IST)

केन्द्र पर रिजर्व बैंक का बकाया नहीं

केन्द्र पर रिजर्व बैंक का बकाया नहीं -
रिजर्व बैंक का केन्द्र सरकार पर 10 अगस्त को अल्पकालिक ऋण बकाया नहीं था, जबकि एक सप्ताह पहले यह 316.43 अरब रुपए था।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक बुलेटिन के अनुसार केन्द्रीय बैंक द्वारा केन्द्र को 2006-07 के लिए 457.2 अरब रुपए के लाभांश का गत सप्ताह भुगतान किए जाने से अल्पकालिक ऋण का निबटान हुआ। रिजर्व बैंक ने पिछले साल केन्द्र को 84.04 अरब रुपए का लाभांश दिया था।

आलोच्य सप्ताह में राज्य सरकारों पर कुल 20.38 अरब रुपए का ऋण था। उससे एक सप्ताह पहले यह राशि 12.75 अरब रुपए थी।