सम्बंधित जानकारी
- दिवाली का तोहफा, दिल्ली में पेट्रोल 6.06 रुपए सस्ता, 11.75 रुपए कम हुए डीजल के दाम
- मध्यप्रदेश में इतने घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
- मोदी सरकार का दिवाली तोहफा, एक झटके में 5 रुपए सस्ता पेट्रोल, डीजल में 10 रुपए की कटौती, कांग्रेस बोली वोट की चोट का असर
- देश के 10 शहर जहां सबसे ज्यादा हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
- बड़ी खबर, मोदी सरकार दिवाली गिफ्ट, घटेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम
यूपी में योगी सरकार का दिवाली तोहफा, 12 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने राज्य की जनता को दिवाली का तोहफा दिया है। केंद्र के बाद राज्य सरकार ने भी वैट में भारी राहत दी है। इससे राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम 12 रुपए प्रति लीटर तक कम हो गए। यहां पेट्रोल 94.96 रुपए और डीजल 86.91 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल पर 5 रुपए और डीजल पर 10 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया था। इसके कुछ देर बाद ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी वैट में कटौती की घोषणा की।
योगी सरकार ने पेट्रोल पर 7 रुपए और डीजल पर 2 रुपए का वैट घटाया। इस तरह देखें तो केंद्र सरकार और राज्य सरकार की छूट को मिलाकर यूपी में पेट्रोल-डीजल 12 रुपए सस्ता हो गया। नई कीमतें आज से ही लागू हो गईं।
