Hanuman Chalisa
✕

क्यों तेजी से बढ़ रहे हैं सोने के दाम, जानिए 5 बड़े कारण

Updated: गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (18:28 IST)
दिल्ली सर्राफा बाजार में 250 रुपए चमककर पहली बार 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 200 रुपए उछलकर 49050 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कहा जा रहा है कि सोना बढ़कर 42 हजार तक जा सकता है जबकि चांदी भी 55 हजारी हो सकती है। ऐसे में लोगों के जेहन में यह सवाल उठ रहा है कि सोने के दाम क्यों बढ़ रहे हैं...
 
निवेशकों को रास आई सोने की चमक : जैसे-जैसे दुनियाभर में आर्थिक मंदी की आहट सुनाई दे रही है, शेयर बाजारों से निवेशकों का मोहभंग हो रहा है और निवेशक वहां से पैसा निकालकर पीली धातु में निवेश कर रहे हैं। अगर मंदी का प्रभाव बढ़ता है तो इसके दाम में और भी तेजी आ सकती है।
 
ALSO READ: सोना पहली बार इतना महंगा, चांदी भी 200 रुपए उछली
डॉलर की तुलना में अन्य मुद्राएं कमजोर : बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आ रही तेजी की वजह से भी पीली धातु में तेजी दिखाई दे रही है। इस समय डॉलर की तुलना में रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। 
 
अर्थव्यवस्था की कमजोरी : सोने के दामों में लगातार आ रही तेजी इस बात का संकेत दे रही है कि अर्थव्यवस्था इस समय अच्छी स्थिति में नहीं है। जब अर्थव्यवस्था मजबूत होती है तो सोने के दाम कम होते हैं और शेयर बाजार में तेजी दिखाई देती है। 
 
ट्रेड वॉर : अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर ने दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर बुरा असर डाला है। कई छोटे देश इन 2 दिग्गज अर्थव्यवस्थाओं के बीच पिसते नजर आ रहे हैं। इसका असर वहां की मुद्राओं पर भी पड़ा है। सोने के तेजी से बढ़ते दामों के पीछे यह एक बड़ी वजह है।
 
युद्ध की आशंका : इस समय लोग युद्ध की आशंका से भी डरे हुए हैं। एक तरफ पाकिस्तान लगातार भारत से युद्‍ध की धमकी दे रहा है तो अमेरिका और ईरान में भी तनातनी मची हुई है। इस वजह से भी सोने के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।
 
वित्त विशेषज्ञ योगेश बागौरा के अनुसार, 5 तारीख को चांदी की कटान है। ऐसे में सोना-चांदी किस दिशा में आगे बढ़ेगा यह इस दिन तय हो जाएगा। हालांकि माना जा रहा है कि अर्थव्यवस्था में सुधार की दिशा में उठाए गए कदमों से जल्द ही इन दोनों धातुओं के दाम कम हो सकते हैं। 
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख