Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

वोडाफोन-आइडिया को रिकॉर्ड 73 हजार 878 करोड़ का घाटा

बुधवार, 1 जुलाई 2020 (14:22 IST)
नई दिल्ली। देश की दूरसंचार क्षेत्र की दूसरी बड़ी कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने भारतीय कंपनी जगत के इतिहास में सबसे अधिक 73878.1 करोड़ रुपए घाटे का रिकॉर्ड बनाया है।
 
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को 2019-20 के भेजे परिणाम में इसकी जानकारी दी है। यह किसी भी भारतीय कंपनी को एक वित्तीय वर्ष में अब तक का सर्वाधिक घाटा है।
 
वोडाफोन-आइडिया ने इतनी बड़ी राशि के घाटे का कारण उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार सांविधिक बकाए का प्रावधान करने को बताया है। उच्चतम न्यायालय के आदेश में सांविधिक बकाए की गणना में गैर-दूरसंचार आय को भी शामिल किया जाना था, जिसके आधार पर कंपनी को 51,400 करोड़ रुपए सरकार को चुकाने हैं।
 
कंपनी का मार्च -2020 को समाप्त तिमाही में शुद्ध घाटा 11,643.5 करोड़ रुपए रहा। गत वित्त वर्ष में यह इस अवधि में 4,881.9 करोड़ रुपए था। मार्च 2020 तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 11,754.2 करोड़ रुपए रही। वोडाफोन आइडिया का वित्त वर्ष 2018-19 में घाटा 14,603.9 करोड़ रुपए रहा था। (वार्ता) 

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम विदाई समारोह शुरू, ताबूत देख रो पड़े गालीबाफ और अराघची

LIVE: अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम से दूसरा जत्था रवाना

जर्मनी में बड़े टैक्स, श्रम और पेंशन सुधारों को मिली मंजूरी

Top News 4 July: राजस्थान-गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, E20 पेट्रोल पर हरदीप पुरी का खुलासा, फीफा वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

अगला लेख