1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. today Gold prices Silver prices

Today Gold Rate : सोने में गिरावट, चमकी चांदी, जानिए क्या रहे भाव

Gold prices
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपए की गिरावट के साथ 66,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये की मजबूती के साथ 75,900 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है, जो पिछले बंद भाव से 50 रुपये कम है।’’
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,177 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर की गिरावट है। चांदी मामूली तेजी के साथ 24.44 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
 
गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमत में गिरावट आई क्योंकि व्यापारियों ने महत्वपूर्ण अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आंकड़ों से पहले अपने सौदे कम किए।
 
रुपया एक संकीर्ण दायरे में रहा और मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.78 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
 
गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के हाल के निचले स्तर से उबरने से भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा। भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Lok Sabha Election 2024 : गुजरात में पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी का ऐलान, नहीं लड़ना चाहता चुनाव