Daily Horoscope
✕

रुपए में जोरदार तेजी, 56 पैसे उछलकर 75.04 प्रति डॉलर पर हुआ बंद

Updated: गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (16:33 IST)
मुंबई। अमेरिकी मुद्रा में नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों की तेजी के दम पर गुरुवार को अंतरबैंक मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती आंकड़ों के आधार पर 56 पैसे की बढ़त लेकर 75.04 प्रति डॉलर पर रहा। कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में रहने तथा डॉलर में नरमी रहने से रुपए को समर्थन मिला। दवा कंपनी फाइजर द्वारा कोरोना वायरस के टीके के सकारात्मक परिणाम आने की जानकारी दिए जाने से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।
ALSO READ: रुपया 5 पैसे टूटकर 75.84 प्रति डॉलर पर
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.51 पर खुला और कारोबार के दौरान चढ़ता गया। कारोबार के समाप्त होने के बाद शुरुआती आंकड़ों के आधार पर यह 75.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले दिवस की तुलना में 56 पैसे मजबूत है। बुधवार को रुपया 75.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
 
कारोबार के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान रुपया 74.99 प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर और 75.53 प्रति डॉलर के निचले स्तर के दायरे में रहा। दवा कंपनियों फाइजर और उसके जर्मन भागीदार बायोनटेक ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के पहले 4 प्रायोगिक टीकों का 45 लोगों पर शुरुआती परीक्षण किया गया जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आए। इस बीच प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.26 प्रतिशत गिरकर 96.94 पर आ गया।
 
घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई का सेंसेक्स 550.35 अंक और एनएसई का निफ्टी 154.40 अंक की बढ़त में चल रहा था। इस बीच शेयर बाजारों से प्राप्त प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को 1,696.45 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की। कच्चा तेल के वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा 1.40 प्रतिशत बढ़कर 42.62 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
 
इस बीच दुनियाभर में कोविड-19 से जुड़े मामलों की संख्या 1.06 करोड़ को पार कर गई है और मरने वालों की संख्या 5.16 लाख हो गई है। भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 17,834 हो गई और संक्रमण की संख्या बढ़कर 6,04,641 हो गई। (भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : CM योगी

भोपाल में डॉक्टर ने प्रेमिका पर की फायरिंग, 7 साल अफेयर के बाद दूसरे से सगाई होने से था नाराज

LIVE: प्रदर्शन राहुल गांधी को पुलिस ने छोड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस को किया पंचर

अगला लेख