Daily Horoscope
✕

Honda ने उतारा एसयूवी WR-V का नया संस्करण, कीमतें 8.5 लाख रुपए से शुरू

Updated: गुरुवार, 2 जुलाई 2020 (16:29 IST)
नई दिल्ली। होंडा कार्स इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) डब्ल्यूआर-वी का उन्नत संस्करण पेश किया है। इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमतें 8.5 लाख रुपए से 11 लाख रुपए के बीच है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत स्टेज-6 उत्सर्जन मानक वाले इस संस्करण के पेट्रोल मॉडल की कीमतें 8.5 लाख रुपए और 9.7 लाख रुपए है, जबकि डीजल मॉडल के दाम 9.8 लाख रुपए और 11 लाख रुपए हैं।

डब्लूआर-वी के इस संस्करण में एकीकृत डीआरएल (डेटाइम रनिंग लाइट्स) के साथ नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, नए 16 इंच के मिश्र धातु के पहिए और शार्क फिन एंटीना जैसे विभिन्न बदलाव किए गए हैं।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गाकु नाकानिशी ने एक बयान में कहा, हम लगातार ऐसे उत्पाद बनाने की दिशा में काम करते हैं जो हमारे ग्राहकों को आकर्षक लगते हों। हम नए लुक्स और फीचरों से लैस डब्ल्यूआर-वी को पेश करते हुए बेहद खुश हैं।

नए संस्करण में टच इलेक्ट्रिक सनरूफ, टचस्क्रीन कंट्रोल पैनल के साथ ऑटो एसी, 17.7 सेमी एडवांस्ड टचस्क्रीन ऑडियो, वीडियो और नेविगेशन सिस्टम जैसे कई फीचर दिए गए हैं।
सुरक्षा उपकरणों में चालक और सामने वाले यात्री के लिए दोहरे एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक वितरण (ईबीडी), मल्टी-व्यू रियर कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर के साथ मानक एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम (एबीएस) शामिल हैं। एचसीआईएल अब तक देश में इस मॉडल की लगभग एक लाख इकाइयां बेच चुकी है।(भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

अगला लेख