Hanuman Chalisa
✕

पल में मालामाल, पल में कंगाल, बेहद दिलचस्प है बिटकॉइन की कहानी...

Updated: बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (11:06 IST)
क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन दुनिया भर में एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बन गई है। 3 साल पहले तेजी की वजह चर्चा में आई इस क्रिप्टोकरेंसी एक साल में लोगों को मालामाल कर दिया है। फिलहाल एक बिटकॉइन की कीमत करीब 22.66 लाख रुपए चल रही है। हालांकि यह करेंसी जितनी तेजी से लोगों को अमीर बनाती है उतनी ही तेजी से कंगाल करने के लिए भी जानी जाती है। आइए जानते हैं बिटकॉइन और इसकी ट्रेडिंग से जुड़ी खास बातें...  

ALSO READ: 1 साल में दिया 300 प्रतिशत रिटर्न, कोरोनाकाल में क्रिप्टोकरंसी से निवेशक हुए मालामाल लेकिन...
क्या है बिटकॉइन : बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी है जि‍सका इस्तेमाल वैश्वि︂क स्तर पर लेन-देन के लिए किया जा सकता है। कम्प्यूटर नेटवर्कों के जरिए इस मुद्रा से बिना किसी मध्‍यस्‍थता के लेन-देन किया जा सकता है। बताया जाता है कि 2008-09 में सतोषी नाकामोतो नामक एक सॉफ्टवेयर डेवलपर बिटकॉइन को प्रचलन में लाया था। सरल शब्दों में यह आपका डिजिटल पर्स होता है जिसमें आपकी बिटकॉइन रखी होती है जिसे आप किसी दूसरे के पर्स में सीधे डाल सकते हैं। इस करेंसी को क्रिप्टोकरेंसी भी कहा जाता है।
 
कैसे होती है बिटकॉइन में ट्रेडिंग : बिटकॉइन में ट्रेडिंग डिजिटल वॉलेट के जरिए होती है। इसकी कीमत दुनियाभर में एक समान रहती है और अन्य करेंसी की कीमतों की तरह ही इसमें भी उतार-चढ़ाव होता रहता है। यह डिजिटली कंट्रोल होने वाली करंसी है और इसकी ट्रेडिंग किसी भी समय की जा सकती है। किसी भी देश का नियंत्रण नहीं होने से इसकी कीमतों में भारी उतार चढ़ाव होता रहता है।
 
कितनी सुरक्षित बिटकॉइन : बिटकॉइन में सावधानी जरूरी है। इस पर रिजर्व बैंक जैसे नियामक का नियंत्रण नहीं है। बिटकॉइन को लेकर दिसंबर 2013 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने चेतावनी जारी कर दी थी। इसमें अकाउंट हैक होने का खतरा भी रहता है। पासवर्ड अगर भूल गए तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। पासवर्ड भूलने के बाद इसकी रिकवरी नहीं हो सकती है, ऐसे में बड़ा नुकसान हो सकता है।
 
भारत में नहीं है क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता : भारत में अभी बिटकॉइन समेत किसी भी क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी मान्यता नहीं मिली है। इसकी ट्रेडिंग में रिजर्व बैंक, सेबी समेत किसी भी भारतीय नियामक का कोई नियंत्रण नहीं है। 
 
वेबसाइट हैक कर बिटकॉइन का मांगा था दान : जुलाई 2020 में अरबपति कारोबारी बिल गेट्स, एलनमस्क समेत दुनिया के कई बड़े कारोबारियों और नेताओं के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए थे। हैक किए गए अकाउंटों पर किए गए पोस्ट में बिटकॉइन में दान मांगा गया था। टेस्ला और स्पेस एक्स के प्रमुख एलन मस्क के अकाउंट से पोस्ट किए गए ट्वीट में भी कहा गया था कि अगले एक घंटे तक बिटकॉइन में भेजे गए पैसों को दोगुना करके वापस लौटाया जाएगा।
 
GST लगाना चाहती है सरकार : आयकर विभाग ने फरवरी 2018 में बिटकॉइन में अपना पैसा लगाने वाले ‘कुछ लाख’ लोगों को नोटिस भेजे थे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने कहा था कि अब विभाग इस तरह के निवेश पर कर वसूली का प्रयास कर रहा है। हालांकि सरकार को इसमें निवेश करने वालों पर शिकंजा कसने में ज्यादा सफलता नहीं मिली। अब सरकार इस पर GST लगाने की तैयारी कर रही है।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?