biodatamaker

शेयर बाजार में गिरावट थमी, सेंसेक्स में उछाल

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (11:11 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सुधार के बीच चुनिंदा समूहों में घरेलू निवेशकों की लिवाली से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स छह कारोबारी सत्रों की गिरावट से उबरने में सफल रहा।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 470.39 अंक यानी 1.37 प्रतिशत की बढ़त लेकर 34,666.33 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 115.75 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,614 अंक पर रहा।
 
बीएसई के समूहों रियल्टी, धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और बैंकिंग के शेयरों में 2.56 प्रतिशत तक की उछाल देखी गई।
 
शेयरों से हुई दीर्घकालीन पूंजीगत लाभ पर 10 प्रतिशत कर लगाये जाने, मुद्रास्फीति की आशंकाएं और वैश्विक शेयर बाजारों की भारी गिरावट के कारण पिछले छह कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 2,087.31 अंक लुढ़क गया था।
 
पिछले कारोबारी दिवस में वॉल स्ट्रीट के मजबूत रहने, अन्य एशियाई बाजारों के बेहतर रुख तथा निचले स्तर पर निवेशकों की लिवाली से आज दोनों प्रमुख घरेलू शेयर बाजारों में सुधार हुआ।
 
ब्रोकरों ने बताया कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में ब्याज दर अपरिवर्तित रखने के अनुमान के बीच निवेशक सावधानी बरत रहे हैं। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल 1,699.74 करोड़ रुपए की लिवाली की थी।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, अडाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.14 प्रतिशत मजबूत हुए।
 
एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में हांग कांग का हैंग सेंग 1.59 प्रतिशत और जापान का निक्की 3.06 प्रतिशत तेजी में रहा। हालांकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.65 प्रतिशत लुढ़क गया। (भाषा) 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख