Hanuman Chalisa
✕

अब काम नहीं करेगा SBI का पुराना डेबिट कार्ड, इस तरह मुफ्त में हासिल करें नया कार्ड

Updated: शनिवार, 18 अगस्त 2018 (17:41 IST)
नई दिल्ली। एसबीआई अपने पुराने एटीएम कार्ड को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है। बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों को दी गई जानकारी में बताया कि एसबीआई पुराने मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड जल्द ही बंद हो जाएंगे।
 
एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी में लिखा 'आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार, आप अपने मैजिस्ट्रिप डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप डेबिट कार्ड से साल 2018 के अंत तक बदलवा लें।'
 
बैंक की तरफ से ट्विटर पर यह भी बताया गया कि डेबिट कार्ड का कनवर्जन प्रोसेस पूरी तरह सुरक्षित हैं। जिन ग्राहकों के पास एसबीआई का पुराना मैजिस्ट्रिप डेबिट कार्ड है वह इसे ईएमवी चिप डेबिट कार्ड से 31 दिसंबर 2018 तक बदल सकते हैं।
 
31 दिसंबर के बाद काम नहीं करेगा पुराना कार्ड : बैंक की तरफ से यह भी बताया गया कि अगर आपने 31 दिसंबर 2018 तक अपना कार्ड नहीं बदलवाया तो इसके बाद आप पुराने एटीएम से कोई भी काम नहीं कर पाएंगे।
 
इस तरह मुफ्त में बदलें अपना कार्ड : ग्राहकों को मैगस्ट्रिप कार्ड को ईएमवी कार्ड बदलवाने के लिए एसबीआई के होम ब्रांच पर जाना होगा। आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कार्ड बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिग का इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर ई-सर्विसेज टैब में एटीएम कार्ड सर्विस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वे आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

शिकागो यूनिवर्सिटी में पाकिस्तानी छात्र के सवाल पर राहुल गांधी का दो-टूक जवाब, BJP क्या बोल रही

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

PM मोदी से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, कुंभ-2027 से लेकर देहरादून रिंग रोड तक इन परियोजनाओं पर हुई चर्चा

मध्यप्रदेश के नए DGP की रेस में तीन नाम, UPSC ने वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम भेजे

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

अगला लेख