Hanuman Chalisa

सैमसंग का इस साल टैबलेट कारोबार में 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2019 (23:09 IST)
नई दिल्ली। प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग ने इस साल टैबलेट कारोबार में 20 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा है। इसके लिए कंपनी बाजार में नए उत्पाद पेश करेगी।
 
सैमसंग इंडिया के मोबाइल कारोबार के प्रमुख आदित्य बब्बर ने कहा कि हमारा टैबलट कारोबार अच्छा चल रहा है। पिछले साल मूल्य के आधार पर हमारे टैबलेट कारोबार में 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस वर्ष हमें इस श्रेणी में 20 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है।
 
उन्होंने कहा कि भारत के टैबलेट बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 50 फीसदी रही है और उसमें उम्मीद है कि 2019 के आखिर तक यह बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। हालांकि पिछले कुछ साल में भारत में टैबलेट की बिक्री घटी है, क्योंकि उपयोक्ताओं ने टैबलेट खरीदने के बजाय बेहतर प्रदर्शन एवं डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन को चुना है।
 
सैमसंग ने कहा कि कंपनी 3 नए टैबलेट ला रही है, जो वाईफाई और एलटीए के साथ 10,000 से 35,000 रुपए के बीच उपलब्ध होंगे। इन नए उत्पादों की बिक्री अगले सप्ताह शुरू की जाएगी। (भाषा)

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

सुनेत्रा पवार को 'गूंगी गुड़िया' कहने पर गरमाई महाराष्ट्र की सियासत, CM फडणवीस का कांग्रेस पर तीखा हमला

LIVE: संसद में गतिरोध जारी, लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

UPI यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! 2000 रुपए से ऊपर के बिजनेस पेमेंट पर लग सकता है MDR चार्ज, जानिए किस पर पड़ेगा असर

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप

असम में बाढ़ का तांडव और केरल में रेड अलर्ट: क्या फिर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? जानिए आज के मौसम का पूरा हाल!

अगला लेख