sundarkand

Rupee dollar Price: रुपए की कीमत 13 पैसे बढ़ी, 81.80 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Updated: गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (17:30 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को आने वाले मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले गुरुवार को रुपया एक सीमित दायरे में सुदृढ़ हुआ तथा अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 13 पैसे की तेजी के साथ 81.80 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। बुधवार को रुपए की विनियम दर 40 पैसे की गिरावट के साथ 81.93 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.60 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 81.58 के दिन के उच्चतम स्तर और 81.94 के दिन के निम्नतम स्तर के बीच घट-बढ़ के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की तेजी के साथ 81.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
 
बुधवार को रुपए की विनियम दर 40 पैसे की गिरावट के साथ 81.93 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति के बारे में कोई फैसला आने से पहले कारोबारियों ने सतर्कता का रुख अपनाया। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.55 प्रतिशत चढ़कर 113.22 पर पहुंच गया।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.25 प्रतिशत बढ़कर 89.54 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 188.32 अंक की तेजी के साथ 56,409.96 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं। उन्होंने बुधवार को 2,772.49 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

मैं आज दर्द, डेटा और दौलत की बात करुंगा, चक्रव्यूह में फंसे हैं देश के छात्र, रील नशा है, छात्रों की गूंज में बोले राहुल गांधी

रांची छात्र आंदोलन: दूसरे दौर भी नहीं निकला बातचीत का कोई नतीजा, MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

मृतक राजा रघुवंशी के दोनों भाइयों को उठाकर पुलिस ने भेजा जेल, ढाबे पर कर रहे थे ये काम, पुलिस जांच में जुटी

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

अगला लेख